ठंड के मौसम में Immunity कैसे बढ़ाये – How To Boost Immunity In Winter Season

Rate this post

हेलो दोस्तों, आज के इस लेख में हम आपको सवस्थ से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक ठंड के मौसम में Immunity कैसे बढ़ाये (How To Boost Immunity In Winter Season) के बारे में आपको विस्तार में घरेलु उपाय बताने वाले है।

भारत में अभी फिलहाल ठंड का मौसम शुरू हो चूका है और धीरे धीरे पुरे भारत में ठंड बढ़ने भी लगी है तो ऐसे हमें अपने सेहत के बारे में सोचना बहुत ज़रूरी है क्यूंकि बदलते मौसम के कारण हमें कई तरह की बीमारियां हो जाती है। और अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तो मौसम बदलने पर भी आपकी हेल्थ पर ज़्यादा कुछ फरक नहीं पड़ता है।

जैसे ही ठंड का मौसम आता है तो बहुत सारे लोगो को सर्दी-खांसी जुकाम और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं उनके सामने खड़ी होती है। ऐसे में हमारा इम्यून सिस्टम अगर मजबूत है तो हमें ये सारी बीमारियां ज़्यादा ऐसे नहीं डालती है और जिनका अगर इम्यून सिस्टम कमज़ोर है तो उन्हें बहुत साड़ी मुश्किलात आती है। फिर हम इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का उपाय ढूंढ़ते है।

ऐसे कुछ चीज़ें है जो आपकी इम्युनिटी को बेहतर बना सकती है। अगर हम अपने खाने पीने पर ध्यान देते है तो हम आसानी से अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते है जिनके बारे में आज हम आपको इस लेख में बताने वाले है की आखिर कैसे ठंड के मौसम में Immunity कैसे बढ़ाये (How To Boost Immunity In Winter Season) के बारे टिप्स देने वाले है।

इम्युनिटी क्या है – What Is Immunity In Hindi

इम्युनिटी को हिंदी में रोग प्रतिरोधक क्षमता या प्रातरिक्षा कहा जाता है। शुरुआत में प्रतिरक्षा को सिर्फ इन्फेक्शन या संक्रामक बिमारियों के लिए जिव की प्रतिरक्षा के रूप में माना जाता था पर बाद में पता चला की यह हमारे शरीर को सभी तरह की बिमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। और इसी के साथ में ये बिमारियों से लड़ने के लिए शरीर के सेल्स को भी बदलने की ताकत रखता है। उदाहरण के लिए अगर आपकी इम्युनिटी अच्छी है तो आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी लड़ सकते है।

How To Boost Immunity In Winter Season

ठंड के मौसम में इम्युनिटी कमज़ोर होना बहुत सारी परेशानी हमारी बढ़ा सकती है क्यूंकि अब मौसम में तेज़ी से बदलाव आ रहा है जिसकी वजह से बदलता मौसम अपने साथ कई बीमारियां साथ में लेकर आता है। कमज़ोर Immunity वाले लोगो को तो इस ठंड के मौसम में बेहद सौधन रहने की ज़रुरत है। ऐसे लोगो को सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी परेशानियां घेर लेती है।

इस परेशानी को कॉमन फ्लो भी कहा जाता है। इस मौसम में कॉमन फ्लो और इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग करना जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके निचे बताने वाले है जिसकी मदद से आप अपनी इम्युनिटी मजबूत कर सकते है।

पानी ज़्यादा पिए

मौसम ठंडा होने की वजह से इस मौसम में जल्दी प्यास नहीं लगती है। ऐसे में हम और आप और ज़्यादा तर लोग कम पानी पीने लगते है। जिसकी वजह से बॉडी में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुँच पाता है। जिससे हमारी बॉडी का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है। और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ता है। ऐसे में रोज़ाना हमें कम से कम 2 से 3 लीटर पानी ज़रूर पिए।

ये भी पढ़ें: बंद नाक खोलने के घरेलु उपाय

हल्दी वाला दूध

ठंड के मौसम में इम्युनिटी बढ़ने के लिए रोज़ाना हल्दी वाला दूध ज़रूर पिए। रोज़ाना रात में सोने से पहले गरम दूध में हल्दी मिलकर एक ग्लास पीने की साला दी जाती है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाये। कुछ लोग दूध में बहुत ज्यादा हल्दी दाल लेते है। जो की आपकी सेहत के लिए खराब हो सकता है।

एक्सरसाइज करना ना भूलें

एक अच्छी इम्युनिटी और हैल्थी शरीर के लिए जितना जरूरी खानपान होता है, उतना ही जरूरी एक्सरसाइज भी है। आप रोज़ाना जो खा रहे है उसे पचाने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना भी बहुत ज़रूरी है। इसके लिए आपको योग और एक्सरसाइज ज़रूर करना चाहिए। इससे हमारा शरीर बेहतर तरीके से काम करता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। योग और एक्सरसाइज शरीर और मन के बीच बैलेंस को बेहतर बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

खाने में विटामिन-सी को बढ़ाये 

ठंड के मौसम में विटामिन सी का भरपूर मात्रा वाले फलो और सब्जियों का इस्तेमाल करने से हमें इन बिमारियों के साथ लड़ने में ताकत देता है। विटामिन सी बदलते मौसम में कफ और फ्लू से लड़ने में बेहद कारगर साबित होता है। कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोगो को बदलते मौसम में फ्लू, बुखार और सर्दी जैसी बीमारी से बचने के लिए विटामिन सी वाली चीज़ों का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

दिन में सोने से करे परहेज 

भारत में जब अक्टूबर और नवंबर के बीच में ठंड बढ़ रही होतो, दिन में बिलकुल नहीं सोना चाहिए। जब इस मौसम में दिन में सोते है तो शरीर की रोग इम्युनिटी कमज़ोर होती है। मौसम बदलने पर दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ जाता है। इस लिए अगर दिन में कही निकल रहे है तो ठंड से बचने  लिए अपने साथ गरम कपडा ज़रूर रखें।

रखा हुआ खाना ना खाये

ठंड के मौसम में आपको हमेशा फ्रेश और ताज़ा खाना ही खाये और फिर भी अगर ऐसा करना पॉसिबल ना हो तो खाने को अच्छी तरह गरम कर के ही खाएं। ज़्यादा देर तक रखा हुआ और ठंडा खाना बिलकुल भी खाए। ऐसा करने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन से आप बचें रहे गए। और खाने को पकाते समय भी साफ़ सफाई का ख्याल रखे। हेल्दी खाना हर मौसम में आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

आज अपने क्या जाना

दोस्तों आज हमने आपको ठंड के मौसम में Immunity कैसे बढ़ाये (How To Boost Immunity In Winter Season) के बारे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दी है जो आपको जरूर अपनाना चाहिए और इस मौसम में अपनी शरीर को सवस्थ रखे जिससे आपको कोई परेशानी का सामना न करना पढ़ें। उम्मीद है आपको इस लेख में कुछ नया जानने को मिला होगा। और आपको ये लेख ज़रूर पसंद आयी होगी। अगर आपको इस लेख में कुछ नया जानने को मिला है तो अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे।

Read More:

Share It

Leave a Comment