दोस्तों, आज के इस लेख में हम आपको बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक e Rupi Kya Hai और ई-रूपी कैसे काम करता है इसके बारे में जानने वाले है क्यूंकि आज कल भारत में ये वर्ड बहुत ज़्यादा न्यूज़ में है क्यूंकि हाल ही मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लांच किया है और इसकी शुरुआत जल्द ही होने वाली है।
e-RUPI ये नाम जब भी हम सुनते है तो हमें ऐसा पता चल जाता है की इसका रिलेशन पैसे से सम्बंधित है। क्यूंकि “e” के बाद इस वर्ड में “RUPI” जुड़ा हुआ है। लेकिन भारत में कुछ लोग इसे क्रिप्टोकरेंसी से जोड़ कर देख रहे है। क्यूंकि RBI लम्बे समय से अपना खुद का क्रप्टो कॉइन लांच करने की बात कर रही है। इस लिए लोगो ने ये अनुमान लगाया के शायद ये वही कॉइन होगा, जो RBI लांच करने के बारे में सोच रही थी। लेकिन मैं आपको बतादू की ये वो बिलकुल भी नहीं है।
तो अब आप सोच रहे होंगे आखिर फिर ये e RUPI Kya Hai और यह क्रप्टोकोर्रेंसी से अलग कैसे है और इसे भारत में लांच करने से क्या फायदा होगा और ई-रूपी कैसे काम करता है इन सब सवालो के जवाब आज हम आपको इस लेख में विस्तार में देने वाले है तो बने रहिये हमारे साथ इस लेख आखिर तक तो कुछ नया सीखने को ज़रूर मिलेगा।
Contents
eRUPI – ई-रूपी
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 02 अगस्त 2021 में eRUPI को लांच किया था। और लांच करते समय इसके बारे में विस्तार में जानकरी दी थी और साथ में ही इसके फायदे के बारे में बताते बुए कहा था की ये एक Digital Payment System है। जो एक “QR Code” और “SMS”पर आधारित होने वाला होगा। और एक ई-रूपी बिना किसी App, Credit Card, Debit Card और Internet Banking के बगैर काम करेगा। इसके लिए किसी भी स्मार्टफोन और इंटरनेट की कोई ज़रुरत नहीं होगी।
eRUPI की मदद से भारतीय लोग बिना किसी रुकावट के अपने पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकेंगे इस सिस्टम का मैं मकसद भारत में Cashless और Contacless को बढ़ावा देना है। लेकिन ये कोई Digital Currency और Cryptocurrency से बिलकुल अलग है।
e Rupi Kya Hai
e-RUPI भारत का एक Secure Payment System है। जो इस्तेमाल करने वाले के डाटा को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। और इसे DFS (Department of Financial Service) और NHA (National Health Authority) ने मिलकर बनाया गया है। लेकिन ई-रूपी को NPCI (National Payment Corporation India) के द्वारा मैनेज किया जाता है।
e-RUPI (ई-रूपी) “Electronic Rupee Unified Payment Interface” का शार्ट फॉर्म है। ई-रूपी ये शब्द दरअसल e+R+UPI से मिलकर बना है। eRUPI ये एक Cashless और Contacless Digital Payment Service है, जो भारत का BHIM UPI पर आधारित है। यह सिर्फ एक SMS और QR Code की मदद से काम करता है। इसमें पैसे ऑनलाइन भेजने और लेने वाले व्यक्ति के बीच में सीधा लेन देन का एक सरल साधन है यानि की इन दोनों के बीच में कोई Mediator नहीं होगा। इसलिए इसमें यूज़र का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित होगा।
मगर आज के समय में ये फीचर आपको Cryptocurrency में भी आमतौर से देखने को मिलता है। लेकिन मैं आपको बतादू की eRUPI कही से भी Cryptocurrency नहीं है। यह सिर्फ भारत का एक Digital Payment Service होगी जो एक Prepaid Card की तरह काम करेगी।
ई-रूपी कैसे काम करता है?
यह एक तरह का Cashless और Contactless डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जो फायदे उठाने वाले ग्राहक के फ़ोन पर SMS या फिर QR Code के रूप में मिलेगा। ये एक Prepaid Voucher की तरह ही होता है। यानि के इसमें एक फिक्स Amount को Stored किया जाता है। जो Redeem करने पर Beneficiary के अकाउंट में जमा हो जाता है। ठीक ये उसी तरह होता है जिस तरह रिचार्ज कूपन से रिचार्ज करने पर रिचार्ज कोपन की राशि मोबाइल अकाउंट में चली जाती है।
मन लीजिये के के सरकर गरीब लोगो को राशन खरीदने के लिए उनके अकाउंट में पैसे डालना चाहती है। इसका अभी के समय में ये तरीका होता है की सभी को सरकार अकाउंट खोलने के लिए कहती है और उनके अकाउंट में वो पैसे भेज देती है। लेकिन इसमें बहुत टाइम लगता है और फिर ये ह भी पता लगाना मुश्किल होता है की जो पैसा सरकार जिस काम के लिए अकाउंट में भेजी है वही काम में उस पैसे का इस्तेमाल क्या गया है की नहीं। वो परस्थिति में eRUPI ही सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।
इसमें सरकार उस व्यक्ति को एक SMS या फिर QR Code के रूप में पैसे भेजेगी फिर उसे वो गरीब इंसान राशन की दुकान पर जाकर बताएगा तो उसे फ्री में उतना राशन मिल जायेगा। और इस कोड को सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल कर पायेगे।
e-RUPI का फुल फॉर्म क्या है?
e-RUPI का फुल फॉर्म अभी तक सरकार की जानिब से जारी नहीं किया गया है। परन्तु बहुत सारे मीडिया के अनुसार इसका नाम को देखते हुए इसका एक फुल फॉर्म बनाया गया है जो निचे हम आपको बता रहे है। e-RUPI का फुल फॉर्म “Electronic Rupee Unified Payment Interface” है और दरअसल ये शब्द e+R+UPI से मिलकर बना है।
- e – Electronic
- R – Rupee
- U – Unified
- P – Payment
- I – Interface
e-RUPI के फायदे
अभी तक अपने e-RUPI क्या है (What Is eRUPI In Hindi) और ई-रूपी कैसे काम करता है इसके बारे में जाना है तो चलिए अब e-RUPI के फायदे क्या है इसके बारे में हम आपको बताते है।
- e-RUPI से सरकरी योजना का सही लोगो तक इसका फायदा पहुँचाने में सपोर्ट करेगा।
- ई-रूपी के अंतर्गत वाउचर का सही प्रयोग किया गया है या नहीं इसे भी आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।
- eRUPI इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की जानकारी को सुरक्षित रखेगा।
- eRUPI की सेवा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को किसी भी Mobile App, Credit Card, Debit Card, Internet Banking और किसी बैंक अकाउंट की भी जरूरत नहीं होगी।
- Prepaid Voucher होने की वजह से ई-रूपी सेवा प्रदाता को रियल टाइम पेमेंट्स का भरोसा देगा।
- ई-रूपी की मदद से Cashless और Contactless लेन देन को बढ़ावा दे रहा है।
e-RUPI की विशेषताएं
e-RUPI सही में कई जगह पर खास है। इसमें आपको कई ऐसी विशेषताएं देखने को मिलेगी जो इसे खास बनाती है। जो आज हम आपको निचे बताने वाले है।
- e-RUPI वाउचर, एक इनबिल्ट Tracking सिस्टम के साथ आता है जिकसी मदद से हम ये पता लाग सकते है की इसका इस्तेमाल कहा किया जा रहा है
- e-RUPI वाउचर पूरी तरह से सुरक्षित है यानि इसे जो भी इस्तेमाल करेगा उसकी सारी जानकारी सेफ रहेगी।
- e-RUPI वाउचर सिर्फ किसी खास उद्देश्य के लिए ही जारी किया जाता है। और उस वॉचर को सिर्फ उसी के लिए इस्तेमल किया जाता है।
- e-RUPI वाउचर एक कोड होता है जिसे किसी के भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS या फिर QR Code के ज़रिये ही भेजा जाता है।
- e-RUPI वाउचर में पहले से एक अमाउंट स्टोर्ड होता है। इसलिए ये Real Time पेमेंट का वादा करता है।
- e-RUPI Fast, Secure और Easy To Use सर्विस है, जिसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।
eRUPI की सुविधा कैसे प्राप्त होगी
NPCI (National Payment Corporation Of India) के द्वारा e-RUPI System को UPI पर बनाया गया है। NPCI ने इसमें देश की कई बड़ी बैंको को भी जोड़ा है। और यही बैंक e-RUPI का वाउचर जारी कर पायगे। ये सब बैंक अपने e वाउचर को खुद के UPI प्लेटफार्म पर जारी करेंगे। एक तरह से यह बैंक सारी ई रूपी जारी करता संस्था होगी।
सरकारी एजेन्सिया, इस बैंको से सजेहदारी करके उन सब व्यक्ति को ई-रूपी का वाउचर उनके मोबाइल पर भेज पायगे जिसे ये ये लोग लाभ दें चाहते है। लाभार्थियों की पहचान उनके मोबाइल नंबर के द्वारा की जाएगी तभी SMS और QR Code प्राप्त होगा। लाभार्थी के नाम पर बैंक द्वारा सेवा दी जाएगी।
e-RUPI जारी करने वाले बैंक्स
NPCI के द्वारा पुरे भारत में 11 बैंको के साथ e-RUPI Transaction को पॉसिबल बनाने के लिए साझेदारी की गयी है। जिनके नाम आपको निचे दिए गए है।
- ICICI Bank
- Axis Bank
- Bank Of Baroda
- State Bank Of India
- Indian Bank
- Canara Bank
- Kotak Mahindra Bank
- Punjab National Bank
- HDFC Bank
- Union Bank Of India
- Indusind Bank
आज अपने क्या जाना
दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी ये लेख e-RUPI क्या है (What Is eRUPI In Hindi) और ई-रूपी कैसे काम करता है पसंद आयी होंगी। और आपको इस लेख से कुछ ना कुछ नया जानने को मिला होगा। हमारी टीम की हमेशा यही कोशिश है की आप हम ऐसा लेख लिख कर दे जिसे पढ़ने पर आपको कुछ ना कुछ नया जानने को मिले और आपकी जानकारी दिन बा दिन बढे। अगर आपको ये लेख पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी ज़रूर शेयर करे।
Read More: